अजरबैजान पर आर्मेनिया ने किया मिसाइल अटैक, 5 की मौत कई घायल

अजरबैजान पर आर्मेनिया ने किया मिसाइल अटैक, 5 की मौत कई घायल

अजरबैजान पर आर्मेनिया ने किया मिसाइल अटैक, 5 की मौत कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 17, 2020 10:23 am IST

बाकू। अर्मेनिया और अजरबैजान की जंग दिन ब दिन और खतरनाक होती जा रही है। अजरबैजान का आरोप है कि अर्मेनिया लगातार उसके ठिकानों को निशाना बना रहा है। आज सुबह भी अर्मेनिया ने अजरबैजान के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हुए हैं।

पढ़ें- बाहर आ जा.. कोई गोली नहीं चलाएगा, जवान ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी को पिलाय…

विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख को लेकर दोनों देशों की सेनाएं पिछले काफी दिनों से आमने-सामने हैं। रूस की पहल पर अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्षविराम पर सहमति भी बनी थी, लेकिन इसके चंद घंटे बाद ही दोनों में फिर जंग शुरू हो गई। अब अर्मेनिया ने मिसाइल दाग कर यह साफ कर दिया है कि लड़ाई फिलहाल बंद होने वाली नहीं है।

पढ़ें- नवंबर माह के पहले हफ्ते में भारत आ सकती है ‘राफेल विमानों’ की दूसरी…

अर्मेनिया द्वारा दागी गई मिसाइल रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे 20 से ज्यादा घर नष्ट हो गए और पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

 

 


लेखक के बारे में