अमेरिका: कोरोना महामारी को लेकर भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं, कई कंपनी लगातार वैक्सीन बनाने में लगी हुई है। इसी बीच एक अमेरिकी कंपनी ने दावा किया है कि उसने तंबाकू से कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। कंपनी ने अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से ह्यूमन ट्रायल के लिए अनुमति मांगी है।
Read More: स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में भी पहुंचा कोरोना, 10 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको नाम की कंपनी की सब्सडियरी कंपनी केंटकी बायोप्रोसेसिंग ने कहा था कि वह एक प्रायोगिक कोविड-19 वैक्सीन बना रही है। यह वैक्सीन तंबाकू से बनाई जा रही थी। अब कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही इसका इंसानी परीक्षण यानी ह्यूमन ट्रायल करने जा रही है।
कंपनी ने आगे कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमें इंसानी परीक्षण के लिए अनुमति मिल जाएगी। ताकि हम लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचा सकें। हमारी वैक्सीन ने प्री-क्लीनिकल ट्रायल में कोविड-19 के खिलाफ अच्छा रिस्पॉन्स दिखाया है।
कंपनी का ने दावा करते हुए कहा है कि जिस तरीके से हम वैक्सीन तैयार कर रहे हैं हालांकि थोड़ा अलग है, लेकिन ये दवा असरकारक है। हमने तंबाकू के पौधे से प्रोटीन निकालकर उसे कोविड-19 वैक्सीन के जीनोम के साथ मिक्स कराया है। जिससे हमारी वैक्सीन तैयार हुई है। हमने कुछ जेनेटिक इंजीनियरिंग की है।
Read More: 4 लाख मुआवजा की लालच में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, फिर जला दी लाश, ऐसा हुआ खुलासा
So the maker of Lucky Strike cigs is developing a vaccine to save us from the lung damage caused by Covid-19? Didn’t we already cancel the tobacco industry a long time ago? #Patheads @PatUnleashed @KeithMalinak #PutThatInYourPipe https://t.co/5om1RMyPUr
— Cardinal Joe Tobin of Newark for Pope Campaign (@tobin4pope) July 31, 2020