Qatar Helicopter Crash: ईरान युद्ध के बीच बड़ा हादसा, समुद्र में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की मौत, तलाशी और बचाव अभियान जारी

Ads

Qatar Helicopter Crash: ईरान युद्ध के बीच बड़ा हादसा, समुद्र में गिरा सेना का हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की मौत, तलाशी और बचाव अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 03:03 PM IST

Qatar Helicopter Crash | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कतर मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, 1 लापता
  • हादसा तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में हुआ
  • बचाव अभियान में कई सुरक्षा और रेस्क्यू टीमें शामिल

नई दिल्ली: Qatar Helicopter Crash मिडिल ईस्ट में ईरान जंग के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कतर की सरकार ने रविवार को इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत

Qatar Helicopter Crash बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में गिर गया। कतर आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा कतर के समुद्री क्षेत्र में हुआ और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

तलाशी और बचाव अभियान जारी

कतर के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसकी विशेष टीमें देश के समुद्री क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बल (Lekhwiya) के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

कतर के समुद्री क्षेत्र में, जब सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गिर गया।

कितने लोगों की मौत हुई है?

इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

क्या कोई लापता है?

जी हां, एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।