कृषि और संबद्ध उत्पादों निर्यात अप्रैल-अक्टूबर में 12 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर के पार

कृषि और संबद्ध उत्पादों निर्यात अप्रैल-अक्टूबर में 12 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर के पार

कृषि और संबद्ध उत्पादों निर्यात अप्रैल-अक्टूबर में 12 प्रतिशत बढ़कर 30 अरब डॉलर के पार
Modified Date: December 26, 2022 / 03:19 pm IST
Published Date: December 26, 2022 3:19 pm IST

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) भारत का कृषि और संबद्ध वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 11.97 प्रतिशत बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कृषि मंत्रालय ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान अवधि में देश से कृषि वस्तुओं का निर्यात 26.98 अरब डॉलर का हुआ था।

देश से जिन जिंसों का निर्यात हुआ उनमें गेहूं, बासमती चावल, कच्चा कपास, अरंडी तेल, कॉफी और ताजे फल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 में कृषि और संबद्ध वस्तुओं का कुल निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर रहा था, जो इससे पिछले साल 41.86 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि जुलाई, 2020 में ‘किसान रेल’ सेवा की शुरुआत के साथ कृषि उपज ‘लॉजिस्टिक्स’ में सुधार हुआ है। इस साल दिसंबर तक देश में 167 मार्गों पर किसान रेल चलाई गई?।

लगभग 1,260 थोक मंडियों को 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के साथ जोड़ा गया है। चालू माह तक 1.72 करोड़ किसान और 2.13 लाख व्यापारी इस मंच पर पंजीकृत हुए हैं।

इसके अलावा 4,015 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को एक नई योजना के तहत पंजीकृत किया गया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में