BSP Iron Theft Case: 250 टन लोहा चोरी का मास्टरमाइंड फरार, बाप-बेटे पर इनाम घोषित, जानकारी देने पर पुलिस देगी इतने हजार

BSP Iron Theft Case: 250 टन लोहा चोरी करने वाले सिंडिकेट के फरार आरोपी संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

BSP Iron Theft Case: 250 टन लोहा चोरी का मास्टरमाइंड फरार, बाप-बेटे पर इनाम घोषित, जानकारी देने पर पुलिस देगी इतने हजार

BSP Iron Theft Case /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 7, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: June 7, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है
  • पुलिस ने संजय सिंह के बैंक खातों को सीज कर दिया है
  • मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

BSP Iron Theft Case: बीएसपी से फ्लाई ब्लू डस्ट की आड़ में 250 टन लोहा चोरी करने वाले सिंडिकेट के फरार आरोपी और मास्टरमाइंड संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही उनका पता बताने वालों को 10-10 हजार रुपए के इनाम देने घोषणा की है। इधर पुलिस ने संजय सिंह के बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। वही दूसरी ओर मामले में गिरफ्तार एक और आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई है।

 

8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

BSP Iron Theft Case इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने अपनी जांच स्क्रैप जब्ती से आगे बढ़कर बड़े आर्थिक और संगठित अपराध की ओर भी शुरू कर दी है। करीब सप्ताह भर में पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान मुख्य आरोपी संजय सिंह के घर से 10 बैंकों के पासबुक और चेकबुक जब्त किए थे। इधर पुलिस अब इस बात की जांच भी कर रही है कि करीब तीन महीने से चल रही इस चोरी के संगठित कारोबार से कमाई गई करोड़ों की रकम का बंटवारा कैसे और किसके साथ हुआ।

BSP Iron Theft Caseबता दें पिछले सप्ताह पुरानी भिलाई थाना पुलिस और सीएसपी छावनी की टीम ने अमलीडीह स्थित एक यार्ड में रेड मारकर वहां से ढाई सौ टन बीएसपी से चुराया लोहा जब्त किया था। जिसके बाद एक के बाद आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि मुख्य आरोपी संजय सिंह के कहने पर उन्होंने बीएसपी के अंदर से लोहा चोरी किया था और यह ट्रको में ब्लू डस्ट के अंदर छिपाकर बाहर निकाला जाता था। इस मामले के उजागर होने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने एंड टू एंड जांच के निर्देश दिए और उसके बाद लगातार पुलिस इस जांच में आगे बढ़ रही है। फिलहाल बीएसपी के अंदर से लोहा चोरी होने के पीछे सवाल भी उठ रहे हैं कि इस बड़ी चोरी के पीछे बीएसपी के अधिकारी, सीआईएसएफ की मिलीभगत तो नहीं?

 

 

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.