मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट बैन, बांग्लादेश में हिंसा की हालिया घटनाओं पर कही थी ये बात

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट बैन, बांग्लादेश में हिंसा की हालिया घटनाओं पर की कही थी ये बात

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट बैन, बांग्लादेश में हिंसा की हालिया घटनाओं पर कही थी ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 1, 2021 6:21 pm IST

नई दिल्ली।Taslima Nasreen’s Facebook account : मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट बैन कर दिया गया है। इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ मुखर रहने वाली बांग्लादेश की लेखिका का फेसबुक अकाउंट 7 दिनों के लिए बैन किया गया है। तस्लीमा नसरीन ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

तसलीमा नसरीन ने अपने ट्वीट में वो कटेंटे भी शेयर किया है जिसको लिखने के बाद उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब तसलीमा नसरीन के अकाउंट को फेसबुक ने बैन किया है। इससे पहले भी फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया था।

read more: IND vs NZ: कपिल देव ने विराट कोहली के इस कमेंट की आलोचना की, हार के बाद कही थी ये बात.. जानें क्या है पूरा मामला

हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की हालिया घटनाओं पर उन्होंने बहुत कुछ लिखा था। उन्होंने हिंदू विरोधी हिंसा क्षुब्ध होकर कहा था कि उनका देश अब जिहादिस्तान बनता जा रहा है जहां सरकार अपने सियासी फायदे के लिये मजहब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं ।

लेखिका ने एक साक्षात्कार में कहा मैं अब इसे बांग्लादेश नहीं कहती। यह जिहादिस्तान बनता जा रहा है। सभी सरकारों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिये धर्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस्लाम को राजधर्म बना दिया जिससे वहां हिंदुओं और बौद्धों की स्थिति दयनीय हो गई है।

read more: दीपावली पर अयोध्या में 12 लाख दीप जलाएगी UP सरकार, समारोह में रामलीला, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी

पिछले दिनों बांग्लादेश में कोमिला इलाके में दुर्गापूजा के एक पंडाल में कथित ईशनिंदा के बाद हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए और कोमिला, चांदपुर, चटगांव, कॉक्स बाजार, बंदरबन, मौलवीबाजार, गाजीपुर, फेनी सहित कई जिलों में पुलिस और हमलावरों के बीच संघर्ष हुआ। हमलावरों के एक समूह ने रंगपुर जिले के पीरगंज गांव में हिंदुओं के करीब 29 घरों में आग लगा दी थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com