दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, ‘रेड अलर्ट’ जारी

Ads

दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, ‘रेड अलर्ट’ जारी

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 12:49 AM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई।

आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमज़ोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार