Weather Update News | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Weather Update News उत्तर भारत समेत देशभर में अब ठंड का असर कम होते जा रहा है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। तो दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छह फरवरी को और 9-11 फरवरी के दौरान बारिश/बर्फबारी होने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में छह फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी संभावित है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 9-11 फरवरी के दौरान एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 फरवरी को छिटपुट से काफी व्यापक बारिश होने वाली है।
वहीं बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने वाला है। उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया गया है।