Realme 16T: लॉन्च से पहले ही खुल गए राज! Realme 16T के फीचर्स हुए लीक, क्या कीमत भी चौंकाने वाली होगी?

Ads

Realme 16T: Realme 16T जल्द लॉन्च हो सकता है और यह Realme 15T का अपग्रेड होगा। लॉन्च से पहले ही यह Geekbench पर लिस्ट हुआ है। जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। इससे फोन के परफॉर्मेंस और फीचर्स को लेकर शुरुआती जानकारी मिल गई है।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 03:08 PM IST

(Realme 16T/ Image Credit: Realme)

HIGHLIGHTS
  • Realme 16T जल्द हो सकता है लॉन्च
  • MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद
  • 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में आ सकता है

Realme 16T: Realme 16T को जल्द ही Realme 15T के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही यह स्मार्टफोन Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा।

Geekbench लिस्टिंग से सामने आए फीचर्स

Geekbench पर Realme का एक नया डिवाइस RMX5268 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। जिसे Realme 16T माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया जाएगा। इसमें करीब 7.45GB RAM दिखाई गई है। जिसे मार्केट में 8GB के रूप में पेश किया जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस डिटेल

लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में MediaTek MT6835 चिपसेट दिया जा सकता है जिसे Dimensity 6300 माना जा रहा है। इसमें दो कोर 2.40GHz और छह कोर 2.00GHz पर काम करते हैं। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 784 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,007 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, यह चिपसेट पिछले मॉडल Realme 15T के Dimensity 6400 Max प्रोसेसर से थोड़ा कम ताकतवर माना जा रहा है।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme 16T को 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में आ सकता है। इससे यूजर्स को स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

पिछले मॉडल से तुलना

पिछले साल लॉन्च हुए Realme 15T की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये थी और इसमें 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी दी गई थी। यह 60W फास्ट चार्जिंग और IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme 16T कुछ नए फीचर्स के साथ आएगा। लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा अलग हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Realme 16T कब लॉन्च होगा?

अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

Realme 16T में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की संभावना है।

क्या Realme 16T, Realme 15T से बेहतर होगा?

फीचर्स नए हो सकते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस थोड़ी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

फोन किन कलर ऑप्शन में आएगा?

Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red कलर में लॉन्च होने की उम्मीद है।