Madhya Pradesh Weather News / Image Source : IBC24 / FILE
भोपाल : Madhya Pradesh Weather News मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। महीने के शुरुआती दिनों में ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में अचानक बढ़ी इस तपिश ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें की होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि रात का पारा 19 डिग्री रहा। Madhya Pradesh Weather News सबसे ज्यादा गर्मी इंदौर और उज्जैन संभाग में पड़ी, जहाँ सूरज की किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे और दिन भर गर्म हवाओं का अहसास हुआ।
अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान का ग्राफ अभी और ऊपर जाएगा।