नशे में डूबती ‘मिनी मुंबई’! पब और पार्टियों में जमकर खपाए जा रहे ड्रग्स, युवाओं को टारगेट बना रहे पैडलर

Ads

पब और पार्टियों में जमकर खपाए जा रहे ड्रग्स, युवाओं को टारगेट बना रहे पैडलर! Indore Became as a Drug Hub Paddler targets Youth

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 11:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

इंदौर: Indore Became as a Drug Hub शहर में ड्रग्स की सप्लाई लगातार बढ़ गई है। शहर में बड़ी संख्या में नाइट रेस्टोरेंट और पब है जहां पर बड़ी मात्रा में युवाओं में ड्रग्स खपाने के लिए मुंबई से मिनी मुंबई इंदौर का सफर तय कर ड्रग पैडलर इंदौर आ रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि इंदौर पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ की जा रही मुहिम ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई हैं, जो बता रही हैं इंदौर शहर में ड्रग्स कारोबार तेजी से फैल रहा है। हाल ही में पूर्व एयर होस्टेस रही महिला को पुलिस ने पकड़ा है जो कि बच्चों के डाइपर में एंटी ड्रग्स छुपा कर सप्लाई करती थी। इसकी पहुंच सीधे शहर के बड़े पबों में थी जो पिछले कई सालों से ड्रग्स सप्लाई कर रही थी।

Read More: सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, 27 कर्मचारी निकले संक्रमित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं क्वारंटाइन

Indore Became as a Drug Hub तेजी से विकास की दिशा में स्मार्ट होता इंदौर शहर नशे की आगोश में भी उतनी ही तेजी से स्मार्ट होता जा रहा है, शहर में ड्रग्स कारोबार तेजी बढ़ता जा रहा है। युवाओं को नशे की लत में धकेलने के लिए ड्रग्स पैडलर तेजी से सक्रिय हो रहे है। पिछले 2 साल में ड्रग्स के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ड्रग्स पकड़ी है। ड्रग्स मामले में पुलिस 40 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इन सभी का सीधा कनेक्शन मायानगरी मुंबई से है पैडलर ड्रग्स लेकर इंदौर आते और यहां पर शहर के अलग-अलग पबों में खपाते हैं।

Read More: तीसरी लहर…बच्चों पर कितना असर…वैक्सीन से बच्चों को मिलेगी कितनी सुरक्षा?

वहीं दूसरी और युवाओं को नशे में धकेलने वाले पेडलर भी नए तारीकों से ड्रग्स खापने में लगे रहते हैं। इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत पिछले 2 महीने में पांच से ज्यादा बड़ी कार्रवाई कर चुकी है जिनमें पुलिस ने मुंबई से इंदौर आकर ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपियों को पकड़ा है। हाल के दिनों में ही पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक पूर्व एयर होस्टेस है जो कि बच्चों के डाइपर में ड्रग्स छुपाकर सप्लाई करती थी। पुलिस पूछताछ में महिला से जुड़े हुए दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Read More: चुनावी आगाज होते ही यूपी में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, राष्ट्रीय सचिव ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

पुलिस की सतर्कता से पकड़े जा रहे ड्रग पैडलर इस बात का सबूत हैं कि इंदौर शहर में युवा तेजी से नशे की आगोश में धकेले जा रहे हैं। शहर में बड़ी संख्या में पब और रेस्टोरेंट हैं जहां पर यह पैडलर्स अपने नशे का कारोबार चला रहे हैं। मिनी मुंबई कहे जाने वाला इंदौर में ड्रग्स पैडलर्स का सीधा कनेक्शन मुंबई से है। पुलिस ने अब तक जितने भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन में अधिकतर मुंबई से ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करते रहे हैं।

Read More: शादी के बाद पति ने पत्नी के साथ Sex करने से किया इंकार, हुई थी लव मैरिज, जानिए क्या है वजह

इंदौर पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए एयरलाइन इंडस्ट्री की पूर्व एयर होस्टेस को 100 ग्राम एंटी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 31 दिसंबर को होने वाली पब पार्टी में एक महिला मुंबई से ड्रग्स लेकर आई है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया आपको बताते हैं कि आखिर ये ड्रग्स पैडलर महिला कौन है और कितने सालों से ड्रग्स के अवैध व्यापार में संलिप्त है।

Read More: नामी एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, कार में दो घंटे तक…., एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने तिलक नगर क्षेत्र से ड्रग्स पैडलर महिला को जब पकड़ा तो ड्रग्स स्पलाई करने का जो तारीका था। उसको सुनने के बाद आप को अंदाजा नहीं होगा की इंदौर शहर में ड्रग्स कारोबार कितनी तेजी से फैल रहा है। पुलिस के हत्थे लगी महिला पूर्व में एयर होस्टेस थी। जब महिला को थाने लाकर उसका बैग को चेक किया गया, तो उसमें से बच्चे का एक डाइपर निकला और डाइपर के अंदर 100 ग्राम एमडी ड्रग्स निकला जिस की मार्केट कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

Read More: अगर दिखने लगे ऐसे लक्षण, तो तत्काल कराएं कोरोना टेस्ट, जानिए क्या है omicron variant के लक्षण?