Indore Sanatan Premier League / Image Source : X
इंदौर: Indore Sanatan Premier League मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग का आज भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले से पहले कथावाचकों, संतों और पूर्व क्रिकेटरों के बीच एक खास मैत्री मैच खेला गया, जिसमें क्रिकेटर और संत-कथावाचक दोनों ही चौके-छक्के लगाते नजर आए साथ बड़ी संख्या में इस मैच देखने के लिए लोग भी पहुंचे थे।
आपको बता दें कि मैत्री मैच संत 11 और क्रिकेटर 11 के बीच खेला गया। संत 11 ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान पर Devkinandan Thakur, Indresh Upadhyay, मनीष पटसरिया और डॉ. हनुमानजी नजर आए, वहीं क्रिकेटर 11 की ओर से पूर्व भारतीय खिलाड़ी Suresh Raina, Praveen Kumar और Piyush Chawla बल्लेबाजी करते दिखाई दिए।
इस खास मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी नेहरू स्टेडियम पहुंचे और मैदान पर उतरकर मैच का हिस्सा लिया। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी Maninder Singh ने संभाली। क्रिकेटर पीयूष चावला और Mohit Sharma ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच छोटे शहरों और कस्बों के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। अभी खिलाड़ी टेनिस बॉल से खेल रहे हैं, लेकिन आगे उन्हें लेदर बॉल से खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को बड़ा मंच मिल सकेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-