Nagpur 75 year old rapes 20 year old girl : नागपुर (महाराष्ट्र), (भाषा) नागपुर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोंधाली इलाके से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ब्लैक आउट का खतरा टला! विभाग के आश्वासन के बाद बिजलीकर्मियों ने खत्म किया हड़ताल
पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी युवती को देने के सिलसिले में हिंगना निवासी जवलसिंह चव्हाण, उसके बेटे नीलकांत और भांजे पांडुरंग को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया, ‘‘पिता से झगड़ा होने के बाद युवती ने 22 अक्टूबर अचानक अपने घर से निकल गई थी। आरोपी ने सतनावरी गांव में 23-24 अक्टूबर की दरमियानी रात उसके साथ बलात्कार किया।’’
उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी युवती को पास के पुलिस थाने के पास छोड़ गया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर संघ ने जताई चिंता, प्रांत संघचालक बोले- पूरे प्रदेश में होगा जनजागरण कार्यक्रम
अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।