जापान के कप्तान वतारू एंडो विश्व कप से बाहर, संन्यास लिया

Ads

जापान के कप्तान वतारू एंडो विश्व कप से बाहर, संन्यास लिया

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 08:25 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 08:25 AM IST

तोक्यो, 12 जून (एपी) जापान के कप्तान वतारू एंडो पांव में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं जिसके बाद लिवरपूल की तरफ से खेलने वाले इस मिडफील्डर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।

जापान को विश्व कप के ग्रुप एफ में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है लेकिन इससे तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को 33 वर्षीय एंडो ने अपने एक्स अकाउंट पर जापानी भाषा में टूर्नामेंट से हटने का अपना फैसला सुनाया। जापान की टीम टेनेसी के नैशविले में अभ्यास कर रही है।

फरवरी में अपने बाएं पैर की सर्जरी कराने वाले एंडो ने कहा, ‘‘चोट लगने के बाद से अब तक मैंने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की है और मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से भी संन्यास ले रहा हूं।’’

एंडो ने 31 मई को तोक्यो में आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वापसी की थी लेकिन वह हाफटाइम के बाद मैदान पर वापस नहीं लौटे थे।

जापान की टीम के निदेशक मसाकुनी यामामोटो ने बताया कि डिफेंडर को इटाकुरा को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि फॉरवर्ड शुटो माचिनो को एंडो की जगह टीम में शामिल किया गया है।

एपी

पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार