कोहली का सामना करते समय सही संतुलन की जरूरत , फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा

कोहली का सामना करते समय सही संतुलन की जरूरत , फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा

कोहली का सामना करते समय सही संतुलन की जरूरत , फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 14, 2020 7:23 am IST

मेलबर्न, 14 दिसंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि पहले टेस्ट में विराट कोहली का सामना करते हुए मेजबान खिलाड़ियों को ‘सही संतुलन’ बनाना होगा क्योंकि ज्यादा उकसाने पर भारतीय कप्तान विरोधी टीम के लिये ‘बेरहम’ साबित हो सकते हैं ।

ये भी पढ़ें:अरुणाचल के बाहर के लोगों को पंचायती अधिकार देने संबंधी मामले को गंभीरता से ले…

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है । दोनों टीमों के बीच वाकयुद्ध, छींटाकशी और विवाद चलते रहते हैं ।

पिछली बार 2018 . 19 में खेली गई श्रृंखला में कोहली और टिम पेन के बीच तीखी बहस देखी गई थी ।

फिंच ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ कई बार मौके आयेंगे जब तनाव पैदा होगा । इसमें संतुलन बनाने की जरूरत है । कोहली को उकसाने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा करने पर वह विरोधी टीमों के लिये बेरहम साबित हो सकता है ।’’

ये भी पढ़ें:केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी

पहला टेस्ट 17 दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगा । इसके बाद कोहली अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आयेंगे ।

फिंच ने कहा कि भारतीय कप्तान अब पहले से काफी शांतचित्त हो गए हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ अब वह काफी बदल गया है । मैदान पर काफी शांत रहता है और खेल के प्रवाह को समझता है ।’’

इंडियन प्रीमियर लीग में कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेल चुके फिंच ने कहा ,‘‘ मैं सबसे ज्यादा हैरान इस बात से था कि वह खुद कितनी तैयारी करता है । लेकिन वह अपनी टीम से ज्यादा विरोधी पर फोकस कभी नहीं करता । आईपीएल में भी वह अंतिम एकादश पर पूरा भरोसा रखता था ।’’

ये भी पढ़ें: पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

मैदान पर कई बार कोहली से भिड़ चुके फिंच ने कहा कि उनका यह रूप देखना अच्छा लगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने कई बेहतरीन श्रृंखलायें खेली जिसमें एक खिलाड़ी के तौर पर वह अलग ही स्तर पर था और काफी आक्रामक भी । इस तरह उसे शांतचित्त देखकर बहुत अच्छा लगा ।’’


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.