कांग्रेस सरकार ने शुरु की प्याज घोटाले की जांच, अगले 3 महीने के भीतर सीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Ads

कांग्रेस सरकार ने शुरु की प्याज घोटाले की जांच, अगले 3 महीने के भीतर सीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - July 31, 2019 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के दौरान हुए प्याज घोटाले की जांच कांग्रेस सरकार ने शुरु कर दी है (onion scam madhya pradesh)। सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह (Co-operative Minister Govind Singh) की अध्यक्षता में बनी कमेटी अगले 3 महीने के भीतर मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamal Nath) को सौंपेगी।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के दो विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस थाने का घेराव करने पहुंचे, पुलिस पर 

दरअसल साल 2016 में प्याज खरीदी के दौरान मध्यप्रदेश में बड़ा घोटाला हुआ था। 6 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने 9 लाख टन की प्याज 62 करोड़ रुपए में खरीदी थी, इस प्याज के परिवहन, भंडारण, तुलाई और हम्माली में सरकार ने 44 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। और इसी प्याज को सरकार ने 2 रुपए प्रति किलो की दर से लोगों को बेचा था, लेकिन व्यापारियों, किसानों और बिचौलियों ने अफसरों के साथ मिलकर प्याज की जमकर रिसाइक्लिंग कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें: RSS के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा- मुस्लिम महिलाओं को बुरी प्रथा से मुक्ति मिल गई, 

आंकड़ों के मुताबिक शासन को सीधे तौर पर 104 करोड़ का नुकसान होने के साथ ही अगले साल खजाने पर 645 करोड़ का भार पड़ा था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान वचन पत्र में इस घोटाले की जांच कराने का वादा किया था। लिहाजा सरकार में आते ही कमलनाथ सरकार (Kamal nath government) ने प्याज घोटाले की जांच के आदेश दे दिए हैं।