माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को अगवा कर धारदार हथियार से की हत्या

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को अगवा कर धारदार हथियार से की हत्या

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को अगवा कर धारदार हथियार से की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: November 27, 2018 10:56 am IST

बीजापुर। बीजापुर में चुनाव के बाद नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है। जांगला इलाके के इन्गुम निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक का नाम दीपका परसा है जो सरपंच का चचेरा भाई था।

पढ़ें- सुकमा में साथियों के मारे जाने से बौखलाए माओवादी, बुरकापाल में किया…

रविवार को माओवादियों ने दीपक को घर अगवा कर लिया, और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही शव बरामद करने एएसपी दिव्यांग पटेल ने जवानों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है।

पढ़ें-17 राइस मिलर्स को पर्यावरण विभाग का नोटिस, उत्पादन बंद करने के निर्देश

आपको बतादें राज्य में चुनाव से पहले माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। नक्सलियों ने स्थानीय नेताओं को धमकी दी थी कि चुनाव का बहिष्कार करें औऱ मतदान करने ना जाए। ऐसा नहीं करने पर इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में