सांसद विजय बघेल के समर्थन में आज पाटन जाएंगे पूर्व सीएम रमन सिंह और विष्णुदेव साय, करेंगे आवाज बुलंद

सांसद विजय बघेल के समर्थन में आज पाटन जाएंगे पूर्व सीएम रमन सिंह और विष्णुदेव साय, करेंगे आवाज बुलंद

सांसद विजय बघेल के समर्थन में आज पाटन जाएंगे पूर्व सीएम रमन सिंह और विष्णुदेव साय, करेंगे आवाज बुलंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 18, 2020 4:13 am IST

रायपुर। पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सासंद विजय बघेल के आमरण अनशन में आज पूर्व सीएम रमन सिंह और विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वे यहां धरने में साथ देंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री TS सिंहदेव ने ली जिला पंचायतों के CEO की बैठक,..

सांसद विजय बघेल लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं, उन्होंने चौथे दिन भी अन्न ग्रहण नहीं किया है। वे सिर्फ पानी पर निर्भर हैं। बीच में उनके स्वास्थ्य में गिरावट भी दर्ज की गई थी।

पढ़ें- चाकूबाजों के खिलाफ एक्शन मोड पर आई पुलिस, चलाएगी विशेष अभियान, 20 थ…

लेकिन उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आमरण अनशन पर बैठे रहने का संकल्प दोहराया है। सांसद के समर्थन में कई पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात करने धरना स्थल पहुंचे।

पढ़ें- राजभवन में अधिकारी की नियुक्ति पर टकराव जारी, अब तक नहीं हुई राज्यप…

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूर्व सीएम रमन सिंह धरना स्थल पहुंचेंगे। पूर्व सीएम के आने की खबर पर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।


लेखक के बारे में