लापरवाही की हद! तीन हफ्ते पहले मृत डॉक्टर की लगा दी ड्यूटी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

लापरवाही की हद! तीन हफ्ते पहले मृत डॉक्टर की लगा दी ड्यूटी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

लापरवाही की हद! तीन हफ्ते पहले मृत डॉक्टर की लगा दी ड्यूटी, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: January 3, 2021 9:44 am IST

सिंगरौली। जिले के ट्रामा सेंटर में बेहद चौंकाने वाला एक बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और लापरवाही भरा आदेश जारी किया गया है, यहां एक मृत चिकित्सक की ड्यूटी लगा दी गई अब आदेश बाहर आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 31 दिसंबर को यहां एक ड्यूटी चार्ट जारी हुआ जिसमें डॉक्टर अनिल कुमार यादव की ड्यूटी लगा दी गई, आदेश में लिखा गया कि डॉक्टर अनिल कुमार यादव स्त्री रोग संबंधी कॉल को अटेंड करेंगे। जबकि डॉक्टर अनिल कुमार यादव की 7 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमण व किडनी फेल होने की वजह से मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूटा

इस आदेश में बकायदा सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन के जैन के हस्ताक्षर भी हो गए, हैरानी की बात यह है की ड्यूटी रजिस्टर तैयार करने वाले अधिकारी कर्मचारियों तक को यह होश नहीं रहा और गंभीर लापरवाही दिखाते हुए यहां डॉक्टर अनिल यादव की ड्यूटी लगा दी गई.। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा है कि इस लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी और इस मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर से करवाई जाएगी ।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेताओं ने कोविड-19 टीके के सीमित इस्तेमाल की अनुमति पर चिं…

सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी यहां गंभीर लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं जिसके चलते बीते दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादला हो गया था लेकिन भले ही सीएमएचओ बदले गए हैं पर व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com