उप्र:12वीं के छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

उप्र:12वीं के छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 20, 2025 / 12:47 PM IST,
    Updated On - August 20, 2025 / 12:47 PM IST

मुजफ्फरनगर, 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में एक निजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और समन्वयक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 12वीं कक्षा के छात्र ने छह अगस्त को देर रात अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बुढ़ाना थानाक्षेत्र के दुर्गनपुर गांव स्थित ‘जेके अकादमी इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य राहुल, उप-प्रधानाचार्य दिलशाद और समन्वयक सन्नी के खिलाफ छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हरियाखेड़ी गांव निवासी वेदपाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 16 वर्षीय बेटे भीम को छह अगस्त को कॉलेज स्टाफ ने पीटा था और वह लगातार उत्पीड़न से परेशान था, जिसके बाद उसने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पिता ने दावा किया कि स्कूल स्टाफ द्वारा प्रताड़ित किये जाने और दबाव के कारण उने बेटे ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

शीर्ष 5 समाचार