Indonesia Floods: यहां अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता

Indonesia Floods: यहां अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता! Indonesia Floods

Indonesia Floods: यहां अचानक बाढ़ ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 26 लोगों की मौत, 11 लापता
Modified Date: March 11, 2024 / 03:44 pm IST
Published Date: March 11, 2024 1:21 pm IST

पदांग: Indonesia Floods इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन के बाद पानी कम होना शुरू हुआ तो बचावकर्मियों ने और शव बरामद किए। इस आपदा में अब तक कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मानसून की बारिश और नदियों में बढ़ते पानी के कारण पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के नौ जिले और शहर जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात हुए भूस्खलन से नदी के किनारे टूट गए जिससे नदी का पानी पेसिसिर सेलाटन जिले के पहाड़ी गांवों में भर गया।

Read More: Bonus on Wheat in MP : मोहन सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, अब से गेहूं पर मिलेगा इतना बोनस 

Indonesia Floods इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बिजली कटौती, क्षतिग्रस्त पुलों और मलबे से अवरुद्ध सड़कों के कारण आपदा प्रभावित लोगों को मदद करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित पेसिसिर सेलाटन और उसके पड़ोसी पदांग परियामन जिले के गांवों से बचावकर्मियों ने और शव बरामद किए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से कम से कम 14 घर जमींदोज हो गए और कम से कम दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। वहीं, बचावकर्मी 11 लोगों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं।

Read More: Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए बड़े फैसले 

मुहारी ने कहा कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मानसून की बारिश से 37,000 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन घर बह गए और 666 अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एजेंसी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से 26 पुल, 45 मस्जिद और 25 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 13 सड़कें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा दो सिंचाई प्रणाली इकाइयां भी प्रभावित हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप 113 हेक्टेयर (279 एकड़) क्षेत्र में फैले चावल के खेत और 300 वर्ग मीटर (3,220 वर्ग फीट) बागान भी जलमग्न हो गए हैं।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।