कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 8, 2021 9:58 am IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 1,662 रुपये की हानि के साथ 68,300 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,662 रुपये यानी 2.38 प्रतिशत की हानि के साथ 68,300 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 13,741 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में