गोवा में कोविड-19 के 35 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

गोवा में कोविड-19 के 35 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 07:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

पणजी, 11 अक्टूबर (भाषा) गोवा में सोमवार को कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,148 हो गयी, जबकि इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,330 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 97 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,73,171 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 647 हो गयी है।

गोवा में अब तक 14,00,402 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 3,844 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।

भाषा

रवि कांत उमा

उमा

शीर्ष 5 समाचार