गोवा में कोविड-19 के 43 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

गोवा में कोविड-19 के 43 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 4, 2021 / 08:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

पणजी, चार अक्टूबर (भाषा) गोवा में सोमवार को कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,76,681 हो गयी, जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,320 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 85 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,632 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 729 हो गयी है।

गोवा में अब तक 13,69,371 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 3,649 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार