पणजी, तीन अक्टूबर (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,76,638 हो गयी, जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 3,317 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 85 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,548 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 773 हो गयी है।
भाषा
रवि कांत दिलीप
दिलीप