गोवा में कोविड-19 के 56 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

गोवा में कोविड-19 के 56 नए मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 08:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

पणजी, आठ अक्टूबर (भाषा) गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,76,980 हो गयी, जबकि इस दौरान दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,325 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 85 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,907 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 748 हो गयी है।

गोवा में अब तक 13,86,708 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 4,445 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।

भाषा

रवि कांत माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार