एटीएस के एडिशनल एसपी ने खुद को मारी गोली ,जानिए कारण

एटीएस के एडिशनल एसपी ने खुद को मारी गोली ,जानिए कारण

एटीएस के एडिशनल एसपी ने खुद को मारी गोली ,जानिए कारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 29, 2018 10:23 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। घटना के बाद से  पुलिस महकमे में भी दहशत का माहौल है। 

 

बताया जा रहा है की राजेश साहनी एटीएस के बेहद डिसीप्लेन अफसरों में गिने जाते थे। सबसे खास बात ये है कि पिछले सप्ताह ही आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी के साथ साथ कई बड़े मामलों में उनकी भागीदारी देखी गयी है। घटना स्तर पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और आईजी एसटीएफ के साथ एसएसपी लखनऊ, डीआईजी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. राजेश साहनी की मौत को लेकर पुलिस खुद भी कुछ नहीं कह प् रही है। फ़िलहाल  संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की  जांच चल रही है।आपको बता दें कि राजेश सहानी PPS-1992 बैच के अधिकारी थे। 

 

 

 

 

 

वेब डेस्क IBC24 


लेखक के बारे में