कोविड-19: गोवा में 141 मामले सामने आए, 94 ठीक हुए

Ads

कोविड-19: गोवा में 141 मामले सामने आए, 94 ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 09:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

पणजी, 10 अगस्त (भाषा) गोवा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नए मामले आए और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,72,085 तक पहुंच गए, जबकि मरने वालों की संख्या 3,164 पर अपरिवर्तित रही और स्वस्थ होने वालों की संख्या में 94 की वृद्धि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,67,978 हो गई है। राज्य में अब 943 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 5,070 नमूनों की जांच के साथ, गोवा में जांच की कुल संख्या बढ़कर 11,02,474 हो गई।

भाषा कृष्ण उमा

उमा

शीर्ष 5 समाचार