गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 07:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

पणजी, 27 जुलाई (भाषा) गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 148 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,70,729 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 151 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की तादाद 1,66,459 हो गई है। चार और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 3,140 पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,130 है। दिनभर में कम से कम 4,678 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 10,39,002 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार