New Delhi LPG Cylinder Distribution: सीधे गोदामों से नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने लगाईं रोक.. आईडी कार्ड दिखाकर कोई भी ले सकेगा रसोई गैस

Ads

New Delhi LPG Cylinder Distribution Rules: दिल्ली में LPG नियम बदले, अब आईडी दिखाकर सिलेंडर मिलेगा, गोदाम बिक्री बंद, प्रवासियों को बड़ी राहत मिली।

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 06:33 AM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 06:37 AM IST

New Delhi LPG Cylinder Distribution Rules || Image- ANI New File

HIGHLIGHTS
  • गोदाम से LPG सिलेंडर बिक्री पर रोक
  • आईडी दिखाकर मिलेगा 5kg गैस सिलेंडर
  • प्रवासी और छात्रों को बड़ी राहत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि एलपीजी की सप्लाई बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में गोदामों से सिलेंडरों की सीधी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। (New Delhi LPG Cylinder Distribution Rules) सके अलावा सीएम कार्यालय ने बताया कि, 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

पहचान पत्र दिखाकर ले सकेंगे सिलेंडर

इससे पहले सरकार ने प्रवासी, दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को रहत देते हुए पते के प्रमाण की आवश्यकता के बिना 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की बिक्री की अनुमति दी थी। अब लोग केवल एक पहचान पत्र दिखाकर डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर पा सकते हैं।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे कमजोर वर्गों के लिए “एक अच्छा कदम” बताया। उन्होंने कहा, “जरूरतमंद और प्रवासी कामगारों को, जो घरेलू नया कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं उन्हें एफटीएल कनेक्शन दिए जा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “प्रवासी नौकरी वाले लोग, दिहाड़ी मजदूर, छात्र और पेशेवर लोग जिनके पास स्थायी पता नहीं है, वह भी सिलेंडर पा कर सकते हैं।”

जरूरी होगा पहचान पत्र या स्वघोषणा पत्र

उन्होंने कहा कि जिन प्रवासियों को अपने या अपने परिवार के लिए खाना पकाने में कठिनाई होती है, वे पहचान पत्र और घोषणा पत्र के साथ पास के एलपीजी वितरक के पास जा सकते हैं। पत्र में यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे इसी क्षेत्र में रहते हैं और सिलेंडर का उपयोग केवल खाना पकाने के लिए करेंगे। यह सुविधा उन प्रवासी छात्रों और पेशेवरों के लिए भी उपलब्ध है जिनके पास पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं है। (New Delhi LPG Cylinder Distribution Rules) इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति और प्रमुख क्षेत्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

मंत्रालय ने एक अपडेट में कहा, “सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी करने के साथ-साथ एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचें।” एलपीजी एजेंसियों पर भीड़ कम करने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं से बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने को कहा है।

मंत्रालय ने कहा, “एलपीजी के लिए, नागरिकों से अनुरोध है कि वे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और जब तक आवश्यक न हो, एलपीजी वितरकों के पास जाने से बचें।” सरकार ने कहा कि देशभर में एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। (New Delhi LPG Cylinder Distribution Rules) मंत्रालय ने कहा, “एलपीजी वितरकों में किसी भी तरह की कमी की कोई सूचना नहीं मिली है,” और साथ ही यह भी बताया कि “कल 51 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए।”

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

1. क्या अब बिना पते के LPG सिलेंडर मिल सकता है?

हाँ, केवल पहचान पत्र दिखाकर 5 किलो एफटीएल सिलेंडर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

2. गोदाम से LPG सिलेंडर क्यों नहीं मिलेगा?

सरकार ने सप्लाई संतुलित रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए सीधी बिक्री पर रोक लगाई है।

3. किन लोगों को इस फैसले से फायदा मिलेगा?

प्रवासी मजदूर, छात्र और बिना स्थायी पते वाले लोग आसानी से गैस सिलेंडर ले सकेंगे।