सीएम भूपेश बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद

सीएम भूपेश बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद

सीएम भूपेश बघेल ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 29, 2020 11:10 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है।पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने देश -दुनिया मे अमन- शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: बेखौफ, रसूख ऐसा कि लॉकडाउन में भी क्वींस क्लब में परोसी गई जमकर शराब, परिसर म…

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस दिन दुनिया में , इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

पढ़ें- सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 महिला माओवा…

हजरत साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत साहब के संदेश खुशहाल समाज बनाने की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी की विधायक कॉलोनी

मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसे देखते हुए सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।


लेखक के बारे में