7th pay commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ मिलेंगी DA की तीन किस्तें, 17 से सीधा 29 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता

7th pay commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ मिलेंगी DA की तीन किस्तें, 17 से सीधा 29 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता

7th pay commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ मिलेंगी DA की तीन किस्तें, 17 से सीधा 29 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 16, 2021 7:36 am IST

नईदिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और लाखों पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी जल्द मिलने वाली है, केंद्र की मोदी सरकार इस साल अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन किस्त एक साथ देने वाली है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह नये साल और होली का बहुत बड़ा गिफ्ट होगा।

ये भी पढ़ें: स्माल फाइनेंस बैंक ने निवेशकों से 625.50 करोड़ रुपये जुटाये

वित्त मंत्रालय ने पिछले दिनों सदन में बताया था कि 1 जुलाई 2021 को महंगाई भत्ते का भुगतान कर दिया जाएगा, हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी है, कर्मचारियों को एक साथ तीन किस्तें दी जाएंगी, जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लंबित थी। सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, सेवाओं पर पड़ सकता है असर

गौरतलब है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता देती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी किस्त रोक दी गई थीं, फिलहाल केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, अगर 1 जुलाई को एक साथ तीन किस्त दे दिया जाता है, तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 29 प्रतिशत हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से सैलरी में भी अच्छी वृद्धि हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

डीए में एक साथ तीन किस्तों के भुगतान के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 29 प्रतिशत हो जाएगा, तीन किस्त में एक जनवरी 2020 को 4 प्रतिशत, एक जुलाई 2020 का 4 प्रतिशत और एक जनवरी 2021 का 4 प्रतिशत। इसके अलावा मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत मिल रहा है, इस तरह से सभी को मिलाकर कुल 29 प्रतिशत डीए हो जाएगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com