प्रवर्तक इकाई फिनसाइडर ने वेदांता में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,737 करोड़ रुपये में बेची

Ads

प्रवर्तक इकाई फिनसाइडर ने वेदांता में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,737 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - February 15, 2024 / 09:53 PM IST,
    Updated On - February 15, 2024 / 09:53 PM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) वेदांता समूह की एक प्रवर्तक फिनसाइडर इंटरनेशनल कंपनी ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी की 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,737 करोड़ रुपये में बेच दी है।

बीएसई के पास उपलब्ध सौदे के आंकड़ों के अनुसार, फिनसाइडर इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड ने वेदांता के 6,55,18,600 शेयर बेचे, जो 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

शेयरों को औसतन 265.14 रुपये की कीमत पर बेचा गया, जिससे इस सौदे का मूल्य 1,737.16 करोड़ रुपये बैठता।

इस लेनदेन के बाद वेदांता में फिनसाइडर इंटरनेशनल कंपनी की हिस्सेदारी 4.40 से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है।

साथ ही, खनन समूह की सभी प्रवर्तक इकाइयों की संयुक्त हिस्सेदारी 63.71 प्रतिशत से घटकर 61.91 प्रतिशत हो गई है।

खरीदारों का विवरण पता नहीं चल सका है।

बृहस्पतिवार को बीएसई पर वेदांता का शेयर 4.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 268 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा अनुराग अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार