1 जून से बंद हो सकती है प्राइवेट बसें, टैक्स माफ नहीं होने से बस आनर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

1 जून से बंद हो सकती है प्राइवेट बसें, टैक्स माफ नहीं होने से बस आनर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

1 जून से बंद हो सकती है प्राइवेट बसें, टैक्स माफ नहीं होने से बस आनर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: May 28, 2020 1:28 pm IST

इंदौर: मध्यप्रदेश प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन ने 1 जून से प्राइवेट बसों को बंद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है 3 महीने से बंद बसों का टैक्स माफ नहीं किए जाने से बस आनर्स एसोसिएशन आक्रोश व्याप्त है और इसी बात को लेकर उन्होंने 1 जून से अपनी बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सभी बसों और अन्य परिवहन सेवाओं को बंद करने का​ निर्देश दिया था। इसके बाद से सभी बसें बंद थीं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कल पहुंच सकता है टिड्डी दल, कवर्धा के सीमावर्ती इलाकों में मचा रहा आतंक

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी जिला मुखयालयों में ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि तीन माह का रोड ट्रैक्स माफ किया जाए। लेकिन अब तक सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं की है। परेशान होकर बस ऑपरेटर्स ने 1 जून से बसों को बंद करने का फैसला लिया है। बसों के बंद होने से श्रमिकों की घर वापसी में दिक्क्त हो सकती है।

Read More: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर करोड़ों की डिमांड करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक साल से था सक्रिय

बता दें कि कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान सरकार ने कई जरूरी सेवाओं को बंद करने का निर्देश दिया है। हालांकिलॉउन 4.0 में सरकार ने बस और टैक्सी परिवहन सहित अन्य सेवाओं को छूट दी है।

Read More: छत्तीसगढ़ सरकार ने शादी समारोह और अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए जारी किया नया निर्देश, अब इतने लोग हो सकेंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"