गोवा में कोविड-19 के 117 नए मामले

Ads

गोवा में कोविड-19 के 117 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 2, 2020 / 02:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

पणजी, दो दिसंबर (भाषा) गोवा में बुधवार को कोविड-19 के 117 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,241 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन लोगों की मौत के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या राज्य में 693 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से मुक्त हुए 64 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 46,132 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 1,416 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार