गोवा में कोविड-19 के 15 नये मामले

Ads

गोवा में कोविड-19 के 15 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 06:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

पणजी, पांच नवंबर (भाषा) गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 15 नये मामले आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,260 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 36 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 1,74,578 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और 3,366 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। तटवर्ती राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 316 मरीजों का उपचार चल रहा है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार