पणजी, 16 नवंबर (भाषा) गोवा में मंगलवार को कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 20 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,78,533 हो गई। वहीं अब तक 1,74,905 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिन में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,376 हो गई। तटीय राज्य में अब 252 मरीजों का उपचार चल रहा है।
गोवा में अब तक संक्रमण का पता लगाने के लिए 15,11,156 नमूनों की जांच हुई है।
भाषा स्नेहा माधव
माधव