गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये, तीन की मौत

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - November 7, 2021 / 10:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

पणजी, सात नवंबर (भाषा) गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़ कर 1,78,312 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को एक मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,368 हो गयी ।

इसमें कहा गया है कि राज्य में 43 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,74,644 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 300 है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार