गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,390 नये मामले सामने आये

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,390 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 20, 2022 / 11:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

पणजी, 20 जनवरी (भाषा) गोवा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,390 नये मामले सामने आये और महामारी से नौ और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 40.86 प्रतिशत तक पहुंच गई।

उसने बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,497 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 3,585 पर पहुंच गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में दिन के दौरान 3,728 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,96,452 हो गई।

गोवा में अब 22,460 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार