गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 28, 2021 / 10:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

पणजी, 28 अक्टूबर (भाषा) गोवा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,016 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और अब तक इस घातक वायरस के कारण 3,363 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि गोवा में 64 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही अब तक 1,74,216 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 437 है।

उन्होंने बताया कि गोवा में अब तक 14,60,982 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा शफीक माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार