गोवा में कोविड-19 के 61 नए मामले, 100 मरीज ठीक हुए

Ads

गोवा में कोविड-19 के 61 नए मामले, 100 मरीज ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - January 10, 2021 / 01:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

पणजी, 10 जनवरी (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,856 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। संक्रमण से अब तक कुल 747 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को 100 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद इस तटीय राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 50,277 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गोवा में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 832 है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,523 नमूनों की जांच की गई।

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज

शीर्ष 5 समाचार