गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नए मामले, दो लोगों की मौत

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नए मामले, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 14, 2021 / 11:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

पणजी, 14 अक्टूबर (भाषा) गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं जिससे बृहस्पतिवार तक मामलों की कुल संख्या 1,77,356 हो गई है, जबकि दो और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि दो और लोगों की कोरोना वायरस से मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3,335 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 39 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 1,73,342 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। गोवा में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 679 है।

भाषा नीरज नीरज देवेंद्र

देवेंद्र

शीर्ष 5 समाचार