कोरोना ने फिर डराया! राजधानी में कोविड-19 से नौ दिनों में 40 लोगों की मौत

दिल्ली में 19 से 27 अप्रैल तक कोविड-19 से कम से कम 40 लोगों की मौत At least 40 people died of COVID-19 in Delhi from April 19 to 27

कोरोना ने फिर डराया! राजधानी में कोविड-19 से नौ दिनों में 40 लोगों की मौत
Modified Date: April 28, 2023 / 05:24 pm IST
Published Date: April 28, 2023 5:09 pm IST

At least 40 people died of COVID-19 in Delhi from April 19 to 27: नयी दिल्ली, 28 अप्रैल।  दिल्ली में 19 से 27 अप्रैल के बीच कोविड-19 संबंधी कम से कम 40 मौत दर्ज की गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण ज्यादातर बुजुर्ग रोगियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों में गंभीर होता जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कुल मिलाकर अभी कम नहीं हुई है और मामलों में कमी आने की शुरुआत होने संबंधी बात कहने से पहले अगले कुछ दिनों में संख्या पर नजर रखने की जरूरत है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 20,37,061 हो गई है तथा महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 26,620 है।

विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बृहस्पतिवार को जिन सात लोगों की मौत हुई, उनमें से तीन मामलों में कोविड-19 मौत का प्रमुख कारण था। गत 19 से 27 अप्रैल तक की अवधि के दौरान, शहर के स्वास्थ्य विभाग ने 21 अप्रैल को बुलेटिन जारी नहीं किया।

इस अवधि में, शहर में 19, 22 और 25 अप्रैल को कोविड संबंधी छह-छह मौत दर्ज की गईं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल को दिल्ली में 28.63 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 1,757 मामले दर्ज किए गए। 20 अप्रैल को, शहर में 26.75 प्रतिशत संक्रमण दर और कोविड संबंधी तीन मौतों के साथ 1,603 मामले दर्ज किए गए।

At least 40 people died of COVID-19 in Delhi from April 19 to 27

दैनिक मामलों की संख्या 22 अप्रैल को 1,515 थी, जो 23 अप्रैल को 948 रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 29.42 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 689 मामले दर्ज किए गए और कोविड संबंधी तीन मौत दर्ज की गईं।

read more: मजदूरों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, दी जाएगी मुआवजे का 10% राशि, यहां की सरकार ने किया ऐलान

दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुरनजीत चटर्जी ने कहा, ‘मौतें हो रही हैं लेकिन ज्यादातर बुजुर्ग मरीज और सह-रुग्णता वाले लोग गंभीर रूप से संक्रमित हो रहे हैं।’

चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”युवा आबादी में, 20 से लेकर 40 साल की उम्र तक-लक्षण हैं लेकिन वे गंभीर या जानलेवा नहीं हैं। लगभग 13-14 कोविड मरीज वर्तमान में हमारे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट की शुरुआत दिख रही है, उन्होंने कहा, ‘हमें अगले चार-पांच दिन मामलों की संख्या को देखना होगा। अगर यह बृहस्पतिवार को सामने आए मामलों की तुलना में कम रहती है, तो कहा जा सकता है कि यह गिरावट की शुरुआत है।’

read more: मेट्रो में लड़की के बगल में अश्लील हरकत, कभी खुलेआम KISS, तो कभी बिकनी गर्ल, DMRC ने कही ये बात 

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 865 मामले दर्ज किए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,279 है जिनमें से 3,143 मरीज गृह-पृथक-वास में हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com