दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी घायल

Ads

दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी घायल

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 11:03 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 11:03 AM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली में मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है जिसके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए अपराधी को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोनू की गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास एक गली में जाल बिछाया गया। जब आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, तो पुलिस दल ने उसे रुकने का इशारा किया।

इस संबंध में एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘आत्मसमर्पण करने के बजाय, सोनू ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस दल को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।’’

पुलिस के अनुसार, सोनू गोविंदपुरी थाने से खराब चरित्र का व्यक्ति घोषित है और वह 17 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

भाषा नोमान तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

शीर्ष 5 समाचार