गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये

Ads

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - October 29, 2021 / 09:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

पणजी, 29 अक्टूबर (भाषा) गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये, जबकि 73 और लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,78,063 पर पहुंच गई, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,74,289 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि दिन के दौरान राज्य में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया और मृतकों की संख्या 3,363 हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उपचारधीन मरीजों की संख्या अब 411 है।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार