भारत में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 182.51 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं: सरकार

Ads

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 182.51 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं: सरकार

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 12:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली,24मार्च (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड रोधी टीके की 182.51 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक अब तक 12-14 आयुवर्ग के बच्चों को 88 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

उसने कहा कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक 26 लाख (26,50,337) से ज्यादा खुराकें दी गई हैं और देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।

उसने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 2.22 करोड़ से ज्यादा ऐहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार