Dr Mohan Yadav News || Image- IBC24 News File
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शनिवार को भोपाल के स्टेट हैंगर पर आत्मीय अगवानी की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायसेन में आयोजित कृषि महोत्सव प्रर्दशनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए ट्रांजिट विजिट पर स्टेट हैंगर भोपाल आये। (Dr Mohan Yadav News) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह का पुष्प-गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर प्रदेश में आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
स्टेट हैंगर में अल्प-विश्राम के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से रायसेन के लिए रवाना हुए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (Dr Mohan Yadav News) कृष्णा गौर, भोपाल के लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी केंद्रीय मंत्री सिंह को पुष्प भेंट किए।
देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का आज राजकीय विमानतल, भोपाल पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। pic.twitter.com/36GvjHC5B8
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 11, 2026
गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी
डीयूएसआईबी बैठक में अटल कैंटीन के समय में संशोधन, झुग्गीवासियों के लिए 717 फ्लैट आवंटित
दिल्ली के रोहिणी में क्रेन ने दो लोगों की जान ली, चालक गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा : शुभेंदु अधिकारी
हरियाणा : सतलोक आश्रम का उपदेशक रामपाल जमानत पर जेल से बाहर आया