जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराहती रही गर्भवती, सोता रहा गार्ड, किसी ने नहीं ली सुध

जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराहती रही गर्भवती, सोता रहा गार्ड! Pregnant, groaning due to labor pain in district hospital, guard kept sleeping

Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 26, 2021 11:43 pm IST

दतिया: जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जिला अस्पताल के फर्श पर पड़ी प्रसव पीड़ा से कराह रही है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन को इसकी कोई फिक्र नहीं है। पास ही एक गार्ड भी ड्यूटी के बजाय सो रहा है। लेकिन उसने भी महिला की सुध नहीं ली। ये महिला रात 12 बजे से 3 बजे तक अस्पताल के फर्श में पड़ी तड़पती रही। लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

Read More: करंट से जान गंवाने वाले बिजली कर्मचारी के परिवार को 15 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को मिलेगी संविदा नौकरी, स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने की घोषणा

दरअसल महिला दतिया के इंदरगढ़ नगर की बताई जा रही है। इस महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पीड़ित महिला गुलबख्श खान के परिजनों ने इसकी शिकायत CMHO से की है। जिस पर उन्होंने मामले की जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश, कहा- शासकीय छात्रावासों का करें आकस्मिक निरीक्षण


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"