Varanasi Woman Sits on Judge Chair : “अब से मैं ही हूँ जज…” कोर्ट में घुसकर जज की कुर्सी पर बैठ गई महिला, फिर जो हुआ उसे देख वकीलों के उड़ गए होश

वाराणसी जिला अदालत परिसर में एक महिला अचानक कोर्ट रूम में घुसकर जज की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को न्यायाधीश बताकर आदेश देने लगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे कैंट थाने ले जाकर बाद में परिजनों को सौंप दिया।

Varanasi Woman Sits on Judge Chair : “अब से मैं ही हूँ जज…” कोर्ट में घुसकर जज की कुर्सी पर बैठ गई महिला, फिर जो हुआ उसे देख वकीलों के उड़ गए होश

Varanasi Woman Sits on Judge Chair / Image Source : screengrab / X

Modified Date: June 13, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: June 13, 2026 2:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वाराणसी जिला अदालत में महिला अचानक जज की कुर्सी पर बैठ गई।
  • महिला ने खुद को न्यायाधीश बताते हुए कोर्ट में निर्देश देने शुरू कर दिए।
  • पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर बाद में परिजनों को सौंप दिया।

वाराणसी : उतर प्रदेश के वाराणसी जिला अदालत परिसर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अचानक जिला न्यायाधीश) के अदालत कक्ष के भीतर घुस गई और सीधे जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गई। इतना ही नहीं, महिला खुद को न्यायाधीश बताते हुए वहां मौजूद लोगों को निर्देश भी जारी करने लगी।

महिला का केस अदालत में है पेंडिंग

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वाकया शुक्रवार का है, जब जिला न्यायाधीश छुट्टी पर थे। इसी का फायदा उठाकर महिला कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुई और सीधे मुख्य कुर्सी पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला का उसी अदालत में एक केस काफी समय से लंबित है, जिसके सिलसिले में वह अक्सर कोर्ट परिसर आया करती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और महिला को रोककर कैंट थाने ले गई।

महिला का व्यवहार नहीं था सामान्य

कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में अलग पहलू सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला का व्यवहार सामान्य नहीं था और पूछताछ के दौरान लगा की वह मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.