DJ Ban in Indian Weddings / Image Source : FILE
नई दिल्ली : DJ Ban in Indian Weddings उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र स्थित नवादा गांव ने एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार को आयोजित एक विशाल पंचायत में ग्रामीणों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि अब गांव में होने वाली किसी भी शादी या खुशी के मौके पर डीजे (DJ) नहीं बजाया जाएगा। करीब 5 हजार की आबादी वाले इस गांव ने ध्वनि प्रदूषण और उससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए यह कड़ा फैसला लिया है।
पंचायत में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता है, तो पूरा गांव उस परिवार और आयोजन का सामाजिक बहिष्कार करेगा। ग्रामीण ऐसे किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे जहाँ डीजे बजाया जाएगा। बैठक के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य नरपत सिंह नागर ने तेज आवाज से होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया। Indian wedding viral story उन्होंने बताया कि डीजे का शोर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है, बल्कि इससे हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियां भी पैदा हो रही हैं। कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहाँ तेज संगीत की वजह से लोगों की जान चली गई। इसी जोखिम को कम करने के लिए ग्रामीणों ने दूसरी सामाजिक कुरीतियों को भी खत्म करने का संकल्प लिया है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 35 किमी दूर स्थित इस गांव की पंचायत में जिला गौरक्षक प्रमुख त्रिलोक नागर, विवेक नागर, अजीत मास्टर, विक्रम मास्टर समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सभी वर्गों के लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विश्वास जताया कि इस फैसले से गांव में शांति और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।